*चकरौत चौराहे के पास सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर**गम्भीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने भेजवाया अस्पताल**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत कर्नलगंज- परसपुर मार्ग स्थित चकरौत चौराहे के पास शुक्रवार की शाम को सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्नलगंज थाना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शीशामऊ के अर्जुन पुरवा निवासी राजेश पासवान शुक्रवार की शाम को चकरौत गया था और चौराहे से थोड़ा आगे सड़क पर जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा राजेश के परिजनों को सूचना देकर घायलावस्था में उसे अस्पताल भेजवाया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*