*पहाड़ापुर में समाजसेवी अजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा**यात्रा में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे गगन भेदी ओजपूर्ण नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





*ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज/हलधरमऊ गोण्डा। स्थानीय तहसील के अन्तर्गत विकास खंड हलधरमऊ के  पहाड़ापुर क्षेत्र में अजय श्रीवास्तव समाज सेवी एवं हिंदू युवा वाहिनी के पहाड़ापुर न्याय पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस यात्रा में विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, भारत माता की जय, वंदे मातरम जैसे गगन भेदी ओजपूर्ण नारों से संपूर्ण वातावरण गूँज उठा। बताते चलें कि देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लगभग एक वर्ष से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, इसी क्रम में केंद्र व प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्थानीय स्तर से लेकर देश प्रदेश में तिरंगा यात्रा निकालने और हर घर पर राष्ट्र ध्वज तिरंगा लगाने का अभियान तेजी से चल रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*