*श्रावस्ती में उतरेंगे बड़े विमान, जल्द शुरू होगी एयरबस ए-320 की हवाई सेवा* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोंडा

 श्रावस्ती| सहित यूपी के पांच जिलों के लोग भी जल्द ही एयरबस ए-320 से हवाई सेवा का अवसर पा सकेंगे। इन पांचों जिलों में बन रहे एयरपोर्ट को एयरबस ए-320 के मानकों के अनुसार बनाया जा रहा है। पांचों निर्माणाधीन एयरपोर्ट के संचालन एवं प्रबंधन के लिए एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया (एएआई) के साथ अनुबंध हो चुका है। ये एयरपोर्ट श्रावस्ती,अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट एवं सोनभद्र में विकसित किए जा रहे हैं।
अनुबंध के अनुसार प्रदेश का नागरिक उड्डयन विभाग एयरपोर्ट का पूर्ण विकास करके उसे एएआई का सौंप देगा। एयरबस ए-320 दोहरे इंजन वाला विमान होता है,जिसमें 320 यात्री एक साथ बैठकर उड़ान भर सकते हैं। ऐसे विमानों के लिए एयरपोर्ट का निर्माण तय अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार कराया जाता है। ऐसे एयरपोर्ट भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम होते हैं।
राज्य सरकार का मानना है कि सभी पांचों एयरपोर्ट ऐसे क्षेत्रों में स्थापित हो रहे हैं जो विकास की दौड़ में पीछे छूट गए थे। श्रावस्ती, सोनभद्र और चित्रकूट तो आकांक्षात्मक जिले हैं। इन जिलों से एयर कनेक्टिविटी होने से विकास को नए पंख लगेंगे। इसमें श्रावस्ती बौद्ध सर्किट से जुड़ा है तो चित्रकूट रामायण सर्किट से। इसी तरह अलीगढ़ प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर का हिस्सा है, जहां अब एयरपोर्ट की सख्त जरूरत महसूस की जा रही है।
प्रदेश में नए एयरपोर्ट का निर्माण केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत कराए जा रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में मुख्य रूप से लखनऊ और वाराणसी में ही एयरपोर्ट थे। गोरखपुर और आगरा में आंशिक रूप से क्रियाशील एयरपोर्ट थे। तब इन चार एयरपोर्ट से मात्र 25 स्थानों के लिए हवाई सेवा उपलब्ध थी। आज प्रदेश में नौ एयरपोर्ट क्रियाशील हैं और 75 स्थानों के लिए हवाई सेवा की सुविधा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*