*31 दिसम्बर तक ले एक मुश्त योजना का लाभ**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*

ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा

गोंडा जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम ने बताया कि यू0पी0 खादी तथा ग्रामोेद्योग बोर्ड द्वारा लागू एक मुश्त समाधान योजनार्न्तगत जनपद के उद्यमियों द्वारा कोविड-19 द्वितीय लहर के संक्रमण फैलने पर भारत सरकार द्वारा राज्यों को लॉकडाउन किये जाने से उद्यमियों द्वारा आपदा/विपदा काल में ’’एक मुश्त समाधान योजना के अर्न्तगत ऋण की धनराशि जमा करने की परेशानियों के दृष्टिगत ऋण जमा करने हेतु योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए 31 दिसम्बर, 2021 के लिए अवधि बढाई गयी थी। 
     इस योजना में मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय, उ0प्र0खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, लखनऊ द्वारा ब्याज एवं दण्ड ब्याज में एक मुश्त समाधान योजना का लाभ उद्यमियों को दिये जाने हेतु दिनांक 31 दिसम्बर, 2022 तक बढा दिया है। उन्होने सी0बी0सी0 योजना के अर्न्तगत ऋण प्राप्त बकायेदारों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 31 दिसम्बर, 2022 तक एक मुश्त समाधान योजना (ब्याज व दण्ड ब्याज माफी के पश्चात मात्र मूलधन ही जमा करना है) का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*