*गोंडाआई0टी0आई0 के कर्मचारियों ने काला फीता बांध कर किया विरोध, लखनऊ स्थित मुख्यालय प्रांगण मे करेंगे (सत्याग्रह) अनशन* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा
गोण्डा, सोमवार को उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ के आवाहन पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के समस्त अनुदेशक / कार्यदेशकों ने काला फिता बांध कर निम्न समस्याओं के निस्तारण न किये जाने कारण विरोध दर्ज़ कराया। उन्होंने वर्ष-2016 मे नियुक्त अनुदेशकों की अवरुद्ध हुई वार्षिक वेतनवृद्धि का अवमुक्त कराया जाना, अनुदेशक से कार्यदेशक के पद पर पदोन्नति प्रदान कराया जाना, कार्यदेशक से प्रधानाचार्य श्रेणी-02 के पद पर पदोन्नति प्रदान कराये जाने सहित नव मांगे रखी है। उपरोक्त सभी समस्याओं से संघ निदेशालय को पत्रों एवं वार्ताओं के माध्यम से अवगत कराता रहा है परंतु निदेशालय द्वारा कोई ठोस कदम न उठाये जाने के कारण कर्मचारियों मे अत्यंत निराशा व्याप्त है। संघ के सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि यदि शीघ्र उपरोक्त न्यायोचित मांगों / समस्याओं का निस्तारण तथा वार्षिक स्थानांतरण नीति 2022-23 की समयावधि बढाते हुए शासनादेश से आच्छादित हो रहे जरुरतमंद कार्मिकों का स्थानांतरण किये जाने सम्बंधित निर्णय नही लिया जाता है तो संघ के पदाधिकारी / सदस्य लखनऊ स्ठित मुख्यालय के प्रांगण मे 26 अगस्त को सत्याग्रह (अनशन) करने के लिये बाध्य होंगे।
इस कार्यक्रम मे संघ की जिला शाखा- गोण्डा (प्रंतीय उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष) आशुतोष वर्मा,( मंत्री) दिनेश शर्मा, (कोषाध्यक्ष) कलीम सिद्दीक़ी, (उपाध्यक्ष) विवेक मिश्रा,राम इंद्र यादव, अब्दुल कलाम, इक़बाल अहमद, ओ पी भारती, अभयजीत सिंह, उदय , मधुसूदन, कृष्ण कुमार, मंजू पाल, कृष्ण कुमार चौधरी, अशोक कुमार , कृष्ण कुमार यादव, आमिर ख़ान, विवेक कुमार, उत्तम वर्मा, कर्मवीर .साथियों ने प्रतिभाग कर अपने विचार रखे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें