*CM योगी का आदेश, अब अधिकारियों को विधायक-सांसदों की तरह से पत्रकारों के भी फोन उठाने होगे**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*






ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

लखनऊ: पत्रकार और अधिकारियो के बीच अक्सर तल्ख रिश्तो की खबरे सामने आती रहती है। अधिकारी पत्रकारों से दूरी बनाए रखते है, उन्हें डर रहता है कि कही कोई गड़बड़ी को सामने न ले आए।
यही वजह है कि अक्सर अफसर पत्रकारों के फोन नही उठाते और कई बार तो विवादो की भी खबरे सामने आती रहती है। इन विवादों को दूर करने और आपस में बेहतर तालमेल बैठाने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहल की है कि अब अधिकारी पत्रकारों के फोन जरूर रिसीव करेगे। उन्होने निर्देश देते हुए कहा कि जिस तरह से अधिकारी एमपी और एमएलए का फोन उठाते है, इसी तरह से पत्रकारों का भी फोन उठाएंगे। अगर व्यस्त होने के कारण कॉल नही रिसीव होता है तो फ्री होते ही बैक कॉल करेंगे, लेकिन उन्हे हर हाल में करना होगा।
गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडल, रेंज, जोन और जनपद में तैनात वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा के सुगम, शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो। पुलिस सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करे। साथ ही देखे कि कही कोई उपद्रव न हो पाए। जहां से शिकायत मिलेगी, संबंधित क्षेत्र के अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
स्वतंत्रता सप्ताह के आयोजन को लेकर अधिकारी अभी से जुट जाए। समय बहुत कम बचा हुआ है। इस बार के आयोजन एतिहासिक होने चाहिए। मुत्रयमंत्री योगी आ​दित्यानाथ ने कहा, "सारे अफसर एमपी, एमएलए की तरह ही पत्रकारों से भी बात करेगे। उनके फोन उठाएंगे। अगर कोई अधिकारी कहीं व्यस्त है। और फोन नहीं उठा पाएंगे तो वापस कॉल बैक करेगे" इसमे किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार भी क्षेत्र की समस्या, लोगो की समस्या को उठाकर उनके समाधान कराने की कोशिश करता है तो फिर पत्रकारों से अधिकारी बात करने से क्यो बचते है। आप एमपी-एमएलए से भी बात करते है। इसलिए इस व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए। कही से कोई शिकायत नही आनी चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*