*नवाबगंज // गोंडा पुलिस लकीर पीट रही है अभी तक अपहृत शिक्षिका का पांचवे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे में कटी तिराहे के पास हाइवे से शनिवार को दिनदहाड़े शिक्षिका को स्कॉर्पियो गाड़ी से अगवा करके भागे जिम संचालक प्रशांत सिंह का मंगलवार तक पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी।
हालांकि, शिकंजा कसने के लिए सोमवार को जहां पुलिस ने प्रशांत के जिम पर ताला जड़ दिया था, वहीं मंगलवार को प्रशांत के तीन बैंक खाते फ्रीज करा दिए।
कस्बा नवाबगंज के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती होलापुर गांव के निजी स्कूल में शिक्षिका है। शनिवार सुबह अन्य शिक्षिकाओं संग स्कूल जाते समय कस्बे के कटी तिराहे के पास हाईवे पर स्कॉर्पियो सवार प्रशांत सिंह ने ई-रिक्शा रुकवाकर शिक्षिका का अपहरण कर लिया था। मामले में शिक्षिका की मां ने थाना नवाबगंज में प्रशांत सिंह के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। दो टीमें गुरुग्राम भी भेजी गईं मगर मंगलवार तक आरोपी प्रशांत सिंह व शिक्षिका का कुछ पता नहीं चल सका।
नवाबगंज थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक व मुकदमे के विवेचक सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार को कस्बा स्थित प्रशांत के जिम में पुलिस ने ताला लगा दिया था। मंगलवार को कस्बे स्थित एसबीआई, पीएनबी व एचडीएफसी बैंक में प्रशांत के तीनों बैंक खाते फ्रीज करा दिए गए हैं। हालांकि उसके एक खाते में रकम ही नहीं थी और दो अन्य खातों में महज 5,300 रुपये ही हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें