*राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर में बिजली महोत्सव का हुआ आयोजन**ऊर्जा दिवस के अवसर पर उज्ज्वल भारत, उज्ज्वल भविष्य की दी गई जानकारी**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया,/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

आज मंगलवार को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर बालपुर में बिजली महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। बिजली महोत्सव में माननीय विधायक करनैलगंज अजय सिंह, जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार एवं मुख्य अधिकारी गौरव कुमार, सहित बिजली विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बिजली महोत्सव का शुभारंभ अनोखा नाटक ग्रुप लखनऊ एवं एलईडी के माध्यम से किया गया तथा वहां पर उपस्थित जन सामान्य को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की एक अच्छी जानकारी अनोखा नाटक ग्रुप लखनऊ के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
         माननीय विधायक करनैलगंज ने भी अपने संबोधन में बिजली विभाग के सभी योजनाओं के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
          जिलाधिकारी ने आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें वर्ष पर अपने संबोधन में वहां पर उपस्थित सभी आमजन को विद्युत विभाग के योजनाओं के संबंध में जानकारी दी साथ ही दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना, तथा सौभाग्य  के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।
          वहीं ऊर्जा दिवस के अवसर पर ऊर्जा विभाग से संबंधित योजनाओं यथा सौभाग्य योजना, दीनदयाल उपाध्याय योजना, ज्योति योजना, वन नेशन वन ग्रेड, उपभोक्ता अधिकार, सोलर रूफ टॉप आदि योजनाओं प्रचार-प्रसार किया गया। प्रदर्शनीय स्थल पर पोस्टर, बैनर, इत्यादि प्रदर्शित किया जायेगा तथा कार्यक्रम स्थल पर नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा की ऊर्जा संरक्षण एवं कुसुम योजना, प्री-पेड स्मार्ट मीटर, रूफ टॉप सोलर योजना, उपभोक्ता अधिकार, घरेलू प्री-पेड स्मार्ट मीटर, ग्राम ऊर्जीकरण, विद्युत उत्पादन एवं पारेषण विषयों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
             इस अवसर पर माननीय विधायक करनैलगंज अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार,  मुख्य अभियंता विद्युत, अधीक्षण अभियंता विद्युत, पावर गीर्ड चीफ मैनेजर, खण्ड विकास अधिकारी हलधरमऊ, सहित विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*