*गांधी इंटर कॉलेज रेलवे कॉलोनी व उच्च प्राथमिक विद्यालय जानकी नगर में भूजल सप्ताह संगोष्ठी का हुआ आयोजन**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोण्डा भूजल सप्ताह हेतु गांधी विद्यालय इंटर कालेज जनपद गोंडा में भूजल सप्ताह हेतु छात्र, छात्राओं ने निबंध लेखन एवं कला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । छात्र छात्राओं ने निबंध लेखन एवं कला के माध्यम से जल संचयन का महत्व बताया। इस प्रतियोगिता में शीर्ष छात्रों और छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भूगर्भ जल विभाग के सीनियर हाइड्रोजियोलॉजिस्ट ने की और भूगर्भ जल विभाग के हाईड्रोलॉजिस्ट अजीत कुमार कन्नौजिया , जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र तरंग सारस्वत एवं विद्यालय के अध्यापक भी उपस्थित रहे। इसके साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालय जानकी नगर विकास खंड झंझरी जनपद गोंडा में भूजल सप्ताह हेतु जल संरक्षण हेतु प्रचार प्रसार किया। इस मौके पर हाइड्रोलॉजिस्ट अजीत कुमार कन्नौजिया ने बच्चो को जल की एक बूंद बूंद का महत्व समझाया और कहा कि जल का संरक्षण भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। हाईड्रोलॉजिस्ट ने वर्षा जल संचयन के बारे में बच्चो को समझाया। इस मौके पर भूगर्भ जल विभाग के अवर अभियंता अखिलेश कुमार और विद्यालय की अध्यापिका मौजूद रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*