*राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोंडा में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*






ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोण्डा आज दिनांक 15 जुलाई 2022 को राजकीय औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थान, गोण्डा में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन किया गया जिसमें जिले के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के व्यवसायवार उच्चतम अंक पाने वाले कुल 32 मेधावी प्रशिक्षार्थियों तथा 05 ऐसे प्रशिक्षार्थियों को जो स्वःरोजगार अलग-अलग क्षेत्रों में कर रहे हैं उनको प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही साथ प्रशिक्षार्थियों को अपने अधिष्ठान (अमन मोटर्स गोण्डा) में शिशिक्षुओं के रूप में सबसे अधिक सेवायोजित कराने के लिए उनको स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र संस्थान के प्रधानाचार्य एवं सहायक निदेशक सेवायोजन तथा आयुक्त उद्योग के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने तकनीकी ज्ञान को और आगे ले जाने के लिए प्रेरित किया। 
इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाचार्य श्री अनिल वर्मा ने आये हुए सभी सम्मानित अतिथियों तथा प्रशस्ति पत्र पाने वाले प्रशिक्षार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाओं के साथ-साथ धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में संस्थान गोण्डा, मनकापुर, तरबगंज और करनैलगंज के प्रशिक्षार्थियों तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*