*डम्फर ट्रक से टकराकर पलटा बिस्कुट भरा ट्रक**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
कर्नलगंज, गोण्डा। शुक्रवार की रात्रि डम्फर से टकराकर बिस्कुट से भरा ट्रक पलट गया। रात्रि का समय होने की वजह से कोई अप्रिय घटना नही घटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कर्नलगंज -परसपुर मार्ग स्थित ग्राम बबुरास के मजरा पाण्डेय पुरवा के सामने की है। जहाँ शनिवार की सुबह लगभग तीन बजे फैजाबाद से पारले बिस्कुट लोड करके एक ट्रक बहराइच जा रहा था। अभी वह पाण्डेय पुरवा के सामने पहुंचा ही था कि एक अज्ञात डम्फर ट्रक के साइड मारने से बिस्कुट भरा ट्रक पलट गया। अमेठी के मुसाफिर खाना निवासी चालक इमरान ने बताया कि डम्फर ट्रक के साइड मारने की वजह से ट्रक पलट गया है। ट्रक में सवार दो श्रमिक चोटिल हो गये थे, जिनका इलाज कराकर बहराइच भेज दिया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें