*भूमि विवाद में दबंगों ने विधवा महिला का ढहाया निर्माण**मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज,एक आरोपी गिरफ्तार**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

कर्नलगंज/परसपुर गोण्डा। एक तरफ जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में महिलाओं, बालिकाओं के प्रति हो रहे निरंतर अपराधों पर अंकुश लगाने के क्रम में सख्ती बरतने और थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क पर पीड़ित महिलाओं की त्वरित सुनवाई के साथ उसके निस्तारण करने के दावे कर रही है लेकिन इसका असर यहां नही दिखाई पड़ रहा है। प्रकरण तहसील क्षेत्र के थाना परसपुर क्षेत्र के मधईपुर कुर्मी गांव से जुड़ा है,जहाँ जमीनी विवाद में दबंग लोगों द्वारा एक विधवा महिला की निर्मित दीवार को ढहा दिया गया। वहीं मना करने पर उसके नाबालिग बेटे की पिटाई भी कर दी गई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया है। 
महिला सुनीता दीक्षित ने बताया कि बीते एक जुलाई को उसने पुलिस को तहरीर दिया था जिसमें दो दिन दौड़ाने के बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से रिपोर्ट दर्ज किया है। वहीं पीड़िता का कहना है उसके सहन दरवाजे पर उसकी गाटे की भूमि है,जिस पर आरोपीजन दबंगई के बल पर जबरन रास्ता निकालने पर तुले हैं। आरोप है कि एक जुलाई को गांव के तीन व्यक्तियों ने उसे अपशब्द कहते हुए उसकी नींव पर निर्मित दीवार को ढहा दिया। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मनोज शुक्ला, पिंटू शुक्ला, चम्पा देवी व राम किशोर शुक्ल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में पुलिस ने चार नामजद लोगों में से एक आरोपी मनोज शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*