*ईंट भट्ठे से बाइक चोरी के मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
कर्नलगंज/परसपुर, गोण्डा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसपुर नगर पंचायत निवासी राकेश कुमार रस्तोगी ने बाइक चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परसपुर नगर पंचायत निवासी पीड़ित राकेश कुमार रस्तोगी ने थाने पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि ग्राम बसंतपुर नकटी में पिछले काफी समय से उनका ईंट भट्ठा संचालित है। जहां भट्ठा कार्यालय पर उसके छोटे भाई राजेश कुमार रस्तोगी की मोटरसाइकिल हीरो होंडा खड़ी थी। बीते 19 जुलाई की देर रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर लिया। प्रार्थी दूसरे दिन 20 जुलाई को अपने भट्ठे पर गया, तब उसे चोरी के मामले की जानकारी हो पाई। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष परसपुर शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित के तहरीर के आधार पर बाइक चोरी मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच उपनिरीक्षक चंद्रसेन को सौंपी गयी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें