*ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर आ रहे फौजी की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत**घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों में मचा कोहराम**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*







ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
कर्नलगंज, गोण्डा। ड्यूटी से छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे एक फौजी की कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय गोंडा भेजा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की सुबह की है। फौज में तैनात परसपुर थाना क्षेत्र के गंगापुरवा गांव निवासी करीब 25 वर्षीय महेश प्रताप सिंह पुत्र वासुदेव सिंह भोपाल से अपने घर आ रहे थे। शुक्रवार की सुबह कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के निकट किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और कोहराम मचा है। पुलिस द्वारा कागजी कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जनपद मुख्यालय भेजा गया है। उक्त घटना के संबंध में जानकारी करने पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना जीआरपी के क्षेत्र की है, जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये गोंडा भेजा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*