*पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से हत्याभियुक्त को षड्यंत्र के तहत फरार कराने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा कारतूस बरामदः-**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। 
उक्त निर्देश के अनुक्रम मे थाना को0 नगर पुलिस ने पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से अभियुक्त श्यामू कोरी को षड्यंत्र के तहत फरार कराने के आरोपी अभियुक्त वैभव त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने षड्यंत्र के तहत अभियुक्त श्यामू कोरी को पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार कराया था तथा थाना मनकापुर में श्यामू कोरी की हुई पुलिस मुठभेड़ में अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। अभिुयक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
वैभव त्रिपाठी पुत्र सुनील त्रिपाठी नि0 पोर्टरगंज निकट राजेन्द्र सिंह लहड़ी स्कूल थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
 मु0अ0सं0-425/22, धारा 223,224,120बी भादवि थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
 मु0अ0सं0-229/22, धारा 307 भादवि थाना को0 मनकापुर जनपद गोण्डा।
 मु0अ0सं0-430/22, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय 01 अदद जिन्दा कारतूस।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*