*मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने अपहृत बालिका को सकुशल किया बरामद, परिजनो में लौटी खुशी की लहर-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपहृताओ की शीघ्र बरामदगी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षो को निर्देशित किया था ।
उक्त निर्देश के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से मु0अ0सं0 738/20 धारा 363 भादवि0 से संबंधित अपहृता बालिका को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है। उ0नि0 रामआशीष मौर्या द्वारा बरामद अपहृता बालिका के संबंध में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया जायेगा।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0- 738/20 धारा 363 भादवि0 थाना कोतवाली नगर जनपद गोंडा।
*बरामद कर्ता टीम*
01.उ0नि0 रामआशीष मौर्या मय टीम।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें