*राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजित हुआ युवा कौशल दिवस**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा
बहराइच 15 जुलाई। व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश के अन्तर्गत संचालित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहराइच परिसर में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस का मुख्य अतिथि सांसद बहराइच श्री अक्षयबर लाल गोंड ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर हर्षिता पाठक एवं नैनसी पाठक द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जबकि मुख्य अतिथि श्री गोंड ने सर्वाेच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रशिक्षार्थियों दीक्षा मौर्या, प्राची गौड़, अवध विशाल एवं ज्योति पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद श्री गोंड ने विश्व युवा कौशल दिवस का शुभारम्भ भारत माता कि जयघोष के साथ करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है। यहॉ की लगभग 70 प्रतिशत आबादी युवा है। कौशल विकास के माध्यम से जहॉ युवा विभिन्न टेडों में दक्ष हो रहे वहीं इच्छानुसार रोज़गार भी प्राप्त कर रहे हैं। श्री गोंड ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी कहना है कि हम नौकरी ही प्राप्त न करे, बल्कि ऐसा कार्य करें जिससे अपने साथ दस लोगो को भी रोज़गार उपलब्ध करा सकें। युवाओं के कौशल विकास के लिये कौशल विकास, स्किल इण्डिया के माध्यम से युवाओं को हुनरमन्द बनाने के साथ उनको 10 लाख से लेकर 10 करोड़ तक वित्तीय सहायता प्रदान करने की भी सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। ताकि वे अपना उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर हो सकें। सांसद ने कहा कि युवाओं के आत्मनिर्भर बनने से देश का विकास होगा।
श्री गोंड ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास के कारण ही विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय हैं, क्योंकि गरीबों के लिए सबसे ज्यादा काम प्रधानमंत्री जी ने ही किया है�
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें