*सपाइयों ने मनाया रा. अध्यक्ष अखिलेश का जन्मदिन, काटे केक**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा

श्रावस्ती । भिनगा विधानसभा के सपा विधायक इंद्राणी वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय भिनगा पर सैकड़ों सपाईयों ने सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री. अखिलेश यादव का जन्म दिन मनाया और केक काट कर खुशी का इजहार भी किया । और उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले मिलकर बधाइयां दी । साथ ही प्रतिज्ञा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में वह लोग अपनी मेहनत से तथा सपा की नीतियों से पार्टी लोकसभा उम्मीद वार को भारी मतों से जिताने का कार्य करेंगे।
इस दौरान सपा के जिलाध्यक्ष सर्वजीत यादव ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया तथा सरकार की दोगली नीतियों का जमकर विरोध भी किया । इस अवसर पर युवा सपा नेता अरमान वर्मा ,जिला कोषाध्यक्ष परमजीत यादव , जिला मीडिया प्रभारी अमन पाण्डे, जिलाध्यक्ष मजदूर सभा शिवनरायन यादव, कुंवर शशि प्रताप सिंह, ,शिवपूजन यादव प्रधान, मुलायम यादव, राजू यादव , पंकज यादव, पंडा यादव ,असरफ खान सहित तमाम पदाधिकारीगण के मौजूदगी में मासिक बैठक भी की गई ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*