*दलित व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर दबंगों पर घर फूंकने का लगाया आरोप**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

कर्नलगंज, गोंडा। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत ग्राम चंगेरिया निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ननकू ने थाना कोतवाली व सीओ कर्नलगंज को एक शिकायती तहरीर दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसके घर को जाने वाले चकमार्ग को ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के तहत पटाया गया है। जिसे गांव के ही सामान्य जाति के कुछ दबंग किस्म के लोग कब्जा करके रास्ता बंद कर रहे हैं। मना करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये गाली व जान से मार देने की धमकी दिये। प्रार्थी के विरोध करने से नाराज होकर बीते 6 जून की रात्रि में घर के पीछे से आग लगाकर भाग गये। जिससे प्रार्थी का घर मय गृहस्थी जलकर राख हो गया। पीड़ित का आरोप है कि पंद्रह वर्ष पूर्व भी उसका घर विपक्षी ने जला दिया था। मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की है। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मामला संज्ञान में है। भँभुआ चौकी प्रभारी से जांच कराई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*