*मनरेगा श्रमिकों ने आनलाइन शिकायत करके मजदूरी दिलाने की अधिकारियों से की मांग**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोंडा

कर्नलगंज, गोण्डा। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत विकास खंड कर्नलगंज के ग्राम पंचायत पैरौरी निवासी मनरेगा श्रमिकों अंग्रेज निषाद, रामधन कश्यप, पाटनदीन एवं सागर गौतम आदि अनेकों लोगों ने विकास विभाग में आनलाइन शिकायत की है। 

श्रमिकों द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि उनके साथ करीब दो दर्जन से अधिक श्रमिकों ने शिवबालक सिंह के घर के पास व अमृतपुरी पुरवा में कचुरहा तालाब का खुदाई कार्य व मिश्रन पुरवा सम्पर्क मार्ग से नरसिंह दूबे के घर तक व मिश्रन पुरवा गांव के बगल सड़क के पटाई कार्य मे अधिकतम 32 दिवस तक कार्य किया है, लेकिनकिसी के बैंक खाते में मजदूरी की धनराशि नही भेजी गई है। जबकि काम न करने वाले लोगों के खाते में फर्जी तरीके से 28-28 दिवस की मजदूरी भेजी जा चुकी है। श्रमिकों ने मजदूरी की धनराशि दिलाने की मांग की है। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी विमलेश कुमार ने बताया कि 14 दिवस की मजदूरी लगाई जा चुकी है मगर बीडीओ व कार्यक्रम अधिकारी न होने की वजह से श्रमिकों के खाते में धनराशि नही पहुंची है। उन्होंने बताया कि इसके बाद सभी श्रमिकों की सम्पूर्ण मजदूरी का भुगतान कर दिया जायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*