*गोंडा आईजी व एएसपी ने वृक्षारोपण कर किया जागरूक**पर्यावरण सुरक्षा के लिए करें अधिकाधिक पौधरोपण - डी आईजी डाँ उपेंद्र अग्रवाल**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन रेंज व अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा ने रिजर्व पुलिस लाइन
 गोंडा में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु सभी को जागरूक किया।
मंगलवार को शासन द्वारा चलाए जा रहे हैं 35 करोड़ वृक्षारोपण अभियान के तहत रिजर्व पुलिस लाइन में डीआईजी देवीपाटन रेंज डॉ उपेंद्र अग्रवाल व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज द्वारा वृक्षारोपण कर आमजन को अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित/जागरूक किया गया।इसी प्रकार वृहद स्तर पर जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने अपने सर्किल तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारी द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया तथा आमजन को पेड़ लगाने हेतु जागरूक भी किया गया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*