*मिशन शक्ति अभियान के तहत दुष्कर्म करने का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना छपिया पुलिस ने दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त अनिल वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
अनिल वर्मा पुत्र दिलीप वर्मा नि0 उजागरपुर थाना छपिया जनपद गोण्डा।मु0अ0सं0- 177/22, धारा 376,323,504,506 भादवि, 5एल/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)(5) एस0सी0एस0टी0 ऐक्ट थाना छपिया जनपद गोण्डा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें