*गोंडा पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श गायत्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने इंटरसिटी चलाने के लिए रेल प्रशासन को लिखा पत्र* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





*ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्रीय परामर्श दात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने श्रावण मास के अवसर पर गोंडा से वाराणसी एवं वाराणसी से गोंडा तक इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों का पुन: संचालन शुरू किए जाने पर भारत सरकार के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
 जेड. आर. यू. सी. सी मेंबर् एवं भाजपा नेता पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया  कि विगत 22 जून 2022 को दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से मिलकर रेलयात्रियों एवं रेल कर्मचारियों की समस्याओं के परिपेक्ष्य में  सम्मान सहित अवगत कराते हुए श्रावण मास के अवसर पर देवीपाटनमंडल वासियों के सुविधा हेतु गोंडा से वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने समेत विभिन्न ट्रेनों के संचालन हेतु आग्रह किया था जिस पर रेल मंत्री द्वारा संज्ञान में लेकर निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया था इसी क्रम में गोंडा जंक्शन से वाराणसी जंक्शन का संचालन आगामी 1 अगस्त 2022 से शुरू कर दिया जाएगा। संचालन के अविलंब प्रयास हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक सहित सभी संबंधित अधिकारी बधाई के पात्र हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*