*वन स्टॉप सेंटर गोण्डा ने गुमशुदा महिला को उसके परिजनों से मिलाया, अपनो से मिलकर महिला ने व्यक्त की काफी प्रसन्नता* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने मित्र पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने तथा जनमानस की समस्याओं को सुन त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश जनपदीय पुलिस को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में वन स्टॉप सेंटर गोंडा द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए गुमशुदा महिला को उनके परिजनों से मिलवाया गया। दिनांक 10.07.2022 को पीआरबी 0861 द्वारा ग्राम मथुरा सदानंद थाना कोतवाली देहात से रात्रि 12:30 बजे एक मानसिक रूप से बीमार महिला को वन स्टॉप सेंटर गोंडा पर संरक्षित कराया गया था। वन स्टॉप सेंटर गोंडा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए डीसीआर के माध्यम से गुमशुदा महिला के पति, जो जनपद बरेली के रहने वाले थे से संपर्क किया गया। आज दिनांक 13.07.2022 को गुमशुदा महिला के पति द्वारा वन स्टॉप सेंटर गोंडा में उपस्थित होकर समस्त डिटेल दी गई। डिटेल लेने के उपरांत गुमशुदा महिला को उसके पति को सकुशल सुपुर्द किया गया। अपनों से मिलकर महिला के चेहरे पर मुस्कान लौटी। गुमशुदा महिला को उनके परिजनों से मिलाने पर वन स्टॉप सेंटर के कर्मियों की आमजनमानस मे काफी सराहना हो रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें