*डीएम की अध्यक्षता में टामसन कालेज के प्रबंध समिति की बैठक संपन्न**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोण्डा जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में शहीद आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज (टामसन) गोंडा के प्रबंध समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी सदस्यों से विद्यालय के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही वहां पर उपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रंबध समिति के सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि प्रंबध समिति की बैठक हर महीने में करवा लिया करें। ताकि विद्यालय में आने वाले सभी समस्याओं पर विचार करके समास्याओं का समाधान किया जा सके।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, प्रधानाचार्य राजकरण वर्मा, प्रबंध समिति के सचिव, गंगा प्रसाद मिश्र, तेज प्रताप सिंह सदस्य, एस.पी. मिश्र सदस्य, कृष्ण प्रताप सिंह सदस्य, डॉ0 सैयद अब्दुल रऊफ सदस्य, अध्यापक सहित संबंधित लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें