*श्री सोमवंशीय क्षत्रिय सभा (पंजी.) नई दिल्ली की बैठक संपन्न**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता शिव कुमार द्धिवेदी गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/जिला क्राइम संवाददाता शिव कुमार द्धिवेदी गोण्डा
गोण्डा: 14 जुलाई 2022: विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय संगठनों से जुड़ी संस्था श्री सोमवंशीय क्षत्रिय सभा (पंजी.) नई दिल्ली और बाबू रघुवीर शरण सेन स्मारक धर्मार्थ ट्रस्ट देवी पाटन मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की बैठक आज पूर्व विधायक श्री राम पाल सिंह जी के आवास पर सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। बैठक की अध्यक्षता विधायक जी के पुत्र श्री राजेश सिंह उर्फ डब्बू भैया एवं भाभी जी श्रीमती प्रतिभा सिंह ने किया। मंच का संचालन कमला नेहरू इन्टर कॉलेज के विद्वान अध्यापक श्री शेर सिंह ने किया। देवीपाटन मण्डल के विभिन्न जिलों गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती और श्रावस्ती से आए सैकड़ों लोगों का श्री राजेश सिंह स्वागत किया और समाज को संगठित और जागरूक करने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। वर्तमान विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू भैया ने फोन से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी इस संस्था को जहां भी जरूरत होगी, मैं उसको हर प्रकार से सहयोग करुंगा। उन्होंने क्षत्रियों को संगठित करके जागरूक और शिक्षित करने पर जोर दिया। उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास जी के इस दोहे को दोहराते हुए कहा- सबै सहायक सबल के, निर्बल के न कोऊ सहाय, पवन बढ़ावत अग्नि को, दीपहिं देय बुझाय। कार्यक्रम में बहराइच से आए हुए देवेश प्रताप सिंह ने संगठन और शिक्षा पर जोर दिया। इस महान अवसर पर बाबू रघुवीर शरण सेन स्मारक धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष भगवान सिंह सोमवंशी ने अपना कार्य भार श्री शेर सिंह जी को सौंपा, जिसका सभी सदस्यों ने अनुमोदन किया। इस कार्यक्रम में श्री सोमवंशीय क्षत्रिय सभा (पंजी.) नई दिल्ली के महासचिव कुंवर जयसिंह सोमवंशी, संगठन मंत्री श्री संजय सिंह सोमवंशी तथा बाबू रघुवीर शरण सेन स्मारक धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से श्री भगवान सिंह सोमवंशी, श्री दीप सिंह श्री बलराम सिंह, नगेन्द्र प्रसाद सेन, राम मनोज सिंह, रमनसिंह, डाक्टर शिवशंकर सिंह सोमवंशी, डा.सत्य प्रकाश सिंह,डाक्टर ओमप्रकाश सिंह, ,बजरंग सिंह राकेश सिंह, सत्य देव सिंह एवं चन्द्र भान सिंह,अर्जुन प्रताप सिंह तथा अन्य क्षत्रिय भाई लोग उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें