*गोंडा/मनकापुर धुसवा गांव में करंट लगने से आधा दर्जन गोवंशो की मौत, सरकार की गौ माता की सुरक्षा के दावे सिर्फ हवा**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

मनकापुर कोतवाली के खैराही धुसवा गांव में एक व्यक्ति ने सिंचाई के लिए बिजली के खंभे से अपने खेत तक सीधे तार खींच लिया। तार कई जगह कटा था। इसके चलते उसमें प्रवाहित करंट की चपेट में आकर पांच गायों की मौत हो गई।
सूचना पाकर पावर कॉरपोरेशन व राजस्व विभाग के कर्मचारियों संग पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद लाइनमैन की तहरीर पर अवैध रूप से तार खींचने वाले किसान के खिलाफ मनकापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
खैराही धुसवा गांव निवासी मनोहर ने बेनीराम पुरवा धुसवा खास गांव के शिब्बुल से तार और मोटर लिया था। तार कई जगह कटा था। बटाई पर लिए खेत की सिंचाई के लिए मनोहर ने रामप्रसाद के खेत के पास लगे बिजली के खंभे से तार खींचा और थोड़ी दूर पर स्थित अपने खेत तक लाइन खींचकर मोटर से सिंचाई करने लगा। तभी उधर से गायों का झुंड निकला।
करंट प्रवाहित होने के कारण कटे तार की चपेट में आकर एक-एक करके पांच गायों की मौत हो गई। मामले की जानकारी होने पर सीओ संजय तलवार, तहसीलदार पैगाम हैदर के साथ प्रभारी निरीक्षक, राजस्व विभाग के अधिकारी और पावर कॉरपोरेशन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी की। मामले में लाइनमैन सरोज कुमार उपाध्याय की तहरीर पर अवैध रूप से लाइन खींचने के साथ ही पशुओं के मौत के आरोप में मनोहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सीओ संजय तलवार ने कहा कि अवैध तरीके से बिजली की लाइन खींचना अपराध है। उन्होंने स्थानीय जिगना चौकी प्रभारी अरविंद कुमार को निर्देश दिया कि क्षेत्र पर कड़ी नजर रखें। वहीं, तहसीलदार ने बिजली कर्मचारियों को नियमित रूप से निगरानी के निर्देश दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*