*कौन कसेगा सीएचसी पण्डरी कृपाल के लापरवाह कंप्यूटर ऑपरेटर अजय यादव की नकेल, दोपहर बाद ड्यूटी से रहते हैं नदारद**प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की गैरमौजूदगी में नान मेडिकल कर्मचारी करते हैं मनमानी**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

गोण्डा । चर्चा में बना रहने वाला जनपद का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी कृपाल की स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए जिले स्तर से काफी फेरबदल किया गया । वहां पर आने वाले स्वास्थ्य सेवाएं लेने के लिए मरीजों के द्वारा जानकारी दी गई कि पहले से अब इसका अंतर देखने को मिल रहा है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा जयसवाल के कार्यशैली से जहां स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीज संतुष्ट दिखे वहीं  स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ माने जाने वाली आशा कार्यकत्रियों का मनोबल काफी बड़ा उनको बार-बार सीएचसी का चक्कर लगाने से छुटकारा मिलना संभव हुआ । प्रभारी चिकित्सा अधिकारी द्वारा आशा कार्यकत्रियों से उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया गया किसी कर्मचारी के द्वारा उसे यदि धन उगाही की जाती है तो उसकी जानकारी उन लोगों से उनसे देने की बात कही गई । लेकिन प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर पूजा जयसवाल के स्वास्थ्य केंद्र पर गैरमौजूदगी में नान मेडिकल कर्मचारी का रवैया आशा कार्यकत्रियों के प्रति बहुत अच्छा नहीं रहता है कुछ कर्मचारी तो यह से हैं जो दोपहर बाद अपनी सीट को छोड़ कर घर भाग जाते हैं।
जी हां यह नजारा 21 जुलाई बृहस्पतिवार को उस समय देखने को मिला जब प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा जयसवाल छुट्टी पर गई हुई थी। स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत कार्य कर रही कई आशा कार्यकत्रियों वहां अपनी मासिक प्रगति रिपोर्ट जमा करने के लिए आई हुई थी समय लगभग दोपहर 2:00 बजे का था । कुछ आशा
श कार्यकत्रियों ने हमारे संवाददाता को बताया कि यहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात अजय यादव द्वारा हम लोगों द्वारा कुछ जानकारी मांगने पर उनके द्वारा टालमटोल किया जा रहा है उन्होंने बतलाया कि 2 - 2 वर्ष हो गए हैं क्षेत्र के पात्र लाभार्थियों का प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत फार्म डलवाया गया था जिसका पैसा उनके खाते में अभी तक नहीं आया जिनकी जानकारी लेने पर कि आप कंप्यूटर पर देख कर बता दीजिए इस पर वह काफी देर से टालमटोल कर रहे हैं। कुछ लोगों के द्वारा यह कहे जाने पर कि जब लोगों के खाते में पैसा नहीं जाता है तो फार्म भरवाने से क्या फायदा इस पर कंप्यूटर ऑपरेटर अजय यादव द्वारा यह कहा गया कि कौन कहता है कि तुम लोग फार्म भरवाओ , साथ ही चंद मिनटों के बाद कंप्यूटर ऑपरेटर स्वास्थ्य केंद्र से अपनी सीट छोड़कर अपने घर के लिए रवाना हो गए । दोपहर  2:35 पर जब हमारे संवाददाता द्वारा वहां जा कर यह पता किया गया कि स्वास्थ्य केंद्र पर गैर मेडिकलश कर्मचारियों की ड्यूटी करने की समय सीमा क्या है वहां पर कार्य कर रही बीसीपीएम किर गुप्ता ने बताया कि हम लोग 10:00 से 4:00 बजे तक ड्यूटी करते हैं यह पूछे जाने पर कि आप के बगल कंप्यूटर ऑपरेटर अजय यादव जी की सीट खाली है कहां चले गए इस पर उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर न देकर बताया कि कहीं गए हैं कमरे से बाहर निकलने पर कुछ लोगों ने बताया कि दो लोग मोटरसाइकिल पर बैठकर अभी गोंडा गए हैं । वहीं कुछ लोगों ने बतलाया कि इनके द्वारा अक्सर ऐसा किया जाता है। वहीं इनके द्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर लिखित कोई पत्र ड्यूटी छोड़ कर जाने के कारण नहीं दिया गया था।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करने पर नहीं उठा उनका फोन--

इस संबंध में दूरभाष पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरी कृपाल डॉक्टर पूजा जयसवाल से संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया उनका फोन रिसीव ना होने से उपरोक्त प्रकरण में उनका पक्ष नहीं जाना जा सका ।
सवाल यह उठता है कि यदि ऐसे लापरवाह कर्मचारी जिस संस्थान में कार्य करेंगे जिनका आने जाने का समय कोई निश्चित नहीं रहेगा और अपनी मनमानी करते रहेंगे, ऐसे में सरकार के द्वारा चलाई जा रही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ लोगों को कैसे मिल पाएगा। शासन प्रशासन द्वारा लाख कर्मचारियों को अपने आदत में सुधार लाने के लिए आदेश निर्देश क्यों नहीं दिया जाता रहा हो लेकिन ऐसे लापरवाह कर्मचारी सरकार की मंशा को पलीता लगाते रहेंगे। देखना यह है कि कंप्यूटर ऑपरेटर अजय यादव द्वारा ड्यूटी समय सीमा के बीच ही ड्यूटी छोड़ चले जाने पर विभाग के उच्चाधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*