*जिला अस्पताल के कोविड हास्पिटल में कोविड वैक्सीनेशन का डीएम ने किया उद्घाटन**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोंडा आज शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ0 उज्ज्वल कुमार ने जिला अस्पताल के कोविड हॉस्पिटल में कोविड वैक्सीनेशन का फीता काटकर उद्घाटन किया। वहीं बताते चलें कि आज से जनपद के जिला अस्पताल व समस्त सीएचसी, समस्त पीएचसी पर 18 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज का वैक्सीनेशन की व्यवस्था शासन की ओर से निःशुल्क की गई है। उन्होंने बताया है कि जिन लोगों का कोविड वैक्सीनेशन के सेकेण्ड डोज के 6 माह पूरे हो चुके हैं। उन सभी लोगों को लिए बूस्टर डोज शासन की ओर से निःशुल्क व्यवस्था की गई है। यह वैक्सीन की व्यवस्था ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से रहेगी। आवेदक स्वयं रजिस्ट्रेशन करके अपने अनुसार तारीख का चयन करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 
               इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रश्मि वर्मा , अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएमएस जिला अस्पताल, डॉक्टर आरपी सिंह, यूनिसेफ के डॉक्टर शेषनाथ सिंह सहित विभाग से संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*