*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाटर कूलर मशीन का हुआ उद्घाटन-**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
आज दिनाकं 25.07.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय गोण्डा में आने जाने वाले फरियादियों के लिए शुद्ध पानी पीने के लिए वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया। वाटर कूलर मशीन के लगने से दूर दराज से आने वाले फरियादियों व पुलिस कर्मचारियों के लिए स्वच्छ शीतल जल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ने छोटे-छोटे बच्चों को मिष्ठान वितरित कर शीतल जल पिलाया ।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी सदर, प्रतिसार निरीक्षक, प्रधान लिपिक, सौरव गुप्ता(बलरामपुर फॉउंडेशन, मैजापुर) व पुलिस कार्यालय के अन्य शाखा प्रभारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें