*बाढ़ से बचाव हेतु तैयारियों का किया निरीक्षण* *ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
गोण्डा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज मंगलवार को तहसील तरबगंज के अन्तर्गत जैदपुर गांव में जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही वहां पर बाढ़ से बचाव की तैयारी को लेकर कराये जा रहे कार्यों के संबंध में निर्देश दिये हैं कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय तैयार किये जाय। इस अवसर पर तहसीलदार तरबगंज, एसडीआरएफ के अधिकारी सहित संबंधित थाने के थानाध्यक्ष भी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें