*प्रिज़्म चैंपियन प्लस द्वारा आयोजित राजगीर सम्मान समारोह अरशद बिल्डिंग मटेरियल धनसरी रोड शोहराब नगर/**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया गोण्डा
जरवल (बहराइच) नगर पंचायत जरवल धनसरी रोड पर स्थापित अरशद बिल्डिंग मटेरियल की ओर से प्रिज़्म चैंपियन प्लस सीमेंट के बैनर तले आयोजित किया गया राजगीर सम्मान समारोह/
मुख्यअतिथि- मोहम्मद हनीफ उर्फ़ बाबू विशिष्ट अतिथि मोहम्मद वाजिद उर्फ "चुन्नू भैय्या" कार्यक्रम की अध्यक्षता जमाल खान तथा कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पंडित अशोक मिश्र "अन्ना भैय्या" ने किया/
सिद्धार्थ बाजपेई प्रिज़्म चैंपियन प्लस तकनीकी अधिकारी बहराइच ने राजगीर बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिज्म चैंपियन प्लस 1995 में कंपनी की स्थापना हुई तथा 2004 से कंपनी ने स्वयं से उत्पादन शुरू किया और इसका प्लांट सतना में स्थापित है 14 करोड़ माल वर्ष में उत्पादन की क्षमता थी, लेकिन अब कंपनी का और अधिक विस्तार किया गया जिसके कारण से 28 करोड़ उत्पादन कंपनी के द्वारा अब वर्ष में किया जा रहा है/ सभी राजगीर बंधुओं से संवाद स्थापित कर कंपनी के बारे में और अधिक जानकारी दी गयी तथा राजगीर बन्धुओं ने प्रिज़्म चैंपियन प्लस सीमेंट की प्रशंसा भी किया/
कार्यक्रम के उपरांत सैकड़ों राजगीर बंधुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया/
इस मौके पर- शब्बीर अहमद, मो जाबिर अन्सारी, वारिस अली, मोहम्मद शफीक, तुफैल अहमद, बुच्छन अहमद, मुन्ना अहमद, सैय्यद अली, सलीम अहमद, सलमान अहमद, मोहम्मद शफीक गोली, नियाज हुसैन सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद/
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें