*ग्राम चौरी में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम**पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

कर्नलगंज, गोण्डा। स्थानीय थाना कोतवाली अन्तर्गत ग्राम चौरी निवासी शिवकुमार ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमे कहा गया है कि मंगलवार की रात्रि अज्ञात चोर उसके मकान के पीछे दीवार पर बांस लगाकर छत से जीना के रास्ते घर के अंदर पहुंच गये और कमरे के अंदर बैग में रखा 15,700 रुपये नकद, सिलाई मशीन, चांदी की एक जोड़ी पायल, एक सोने का टप्स, कपड़े से भरा सूटकेस, बक्शा व बैग सहित अन्य गृहस्थी का सामान चोरी कर ले गये। मकान से कुछ दूर बक्शा व कपड़ा आदि छोड़ गये। पीड़ित ने उक्त घटना के सम्बन्ध में थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*