*युद्ध स्तर पर कार्य होना है,हर घर झंडा लगना है-मुख्य विकास अधिकारी**आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
आज बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी।
उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 से 17अगस्त 2022 के मध्य प्रत्येक भारतीय को अपने घर एवं प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करना है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभाग वार झंडा निर्माण एवं वितरण का लक्ष्य तय किया गया। जनपद के प्रत्येक घर एवं प्रतिष्ठान तथा सरकारी कार्यालयों, भवनों आदि पर इन झंडों को फहराया जाना है।
उन्होंने कहा है कि जनपद में झंडों का लक्ष्य लगभग 5.00 लाख है। कुछ प्रमुख विभाग निम्नलिखित हैं जिनका लक्ष्य इस प्रकार है- पूर्ति विभाग-20 हजार, स्वास्थ्य विभाग-30 हजार , पुलिस विभाग–20 हजार, राजस्व विभाग 16 हजार, कृषि विभाग–10 हजार , जिला विद्यालय निरीक्षक 10 हजार बेसिक शिक्षा-20 हजार आदि, मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करना सुनिश्चित करें। जनपद का प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए झंडा अभियान में बढ चढकर भागीदारी निभाएं। आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिकाओं, राशन डीलर, शिक्षक, शिक्षामित्र, आशा एवं प्रत्येक विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर इस अभियान को सफल बनाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश सोनी ,सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव, प्रोबेशन अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, डीआईओएस सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें