*गुरु पूर्णिमा पर याद आये महर्षि दयानंद सरस्वती**नवनिर्मित संसद भवन में महर्षि के जीवन चरित्र के उल्लेख की मांग**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
गोंडा 13 जुलाई 2022 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल गोंडा अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य की अध्यक्षता में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर जिला सभा कार्यालय प्रातः देव यज्ञ के माध्यम से नमन किया गया इस अवसर पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी एवं व्यापारियों ने शिरकत की अतिथि के रूप मेंआर्यवीर दल उ०प्र०एवं आर्य प्रतिनिधि सभा उ०प्र०उपमंत्री तृप्ति आर्या के यज्ञमानत्य मे यज्ञ महाशय स्वतंत्रता सेनानी छोटेलाल हाता गोंडा में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर नमन करते हुए आर्य समाज के संस्थापक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती एवं गुरु विरजानंद के अटूट गुरु शिष्य का दृष्टांत देते हुए बताया कि गुरु को गुरु दक्षिणा में अपना सर्वस्य जीवन महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती ने राष्ट्र एवं समाज कल्याण के लिए समर्पित कर दिया था ऐसा दृष्टांत इस युग में अभी तक नहीं देखने को मिला प्रथम स्वतंत्रता आंदोलन मैं अग्रणी भूमिका निभाते हुए सनातन वैदिक धर्म में व्याप्त वैमनस्यता अंधविश्वास एवं पाखंड कुरीतियों पर दूर करने हेतु 1875 ई० में आर्य समाज की स्थापना कर वैदिक संस्कृति की रक्षा हेतु वेदों की ओर लौटने का आवाहन करते हुए पूरे भारत में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बालक बालिकाओं हेतु गुरुकुल की स्थापना की
इस अवसर पर अध्यक्ष शास्त्री विनोद आर्य मनोज सिंह, आनंद मिश्रा, युवा जिला अध्यक्ष जितेंद्र कृष्ण, जिलामंत्री अतुल पाठक जनार्दन प्रसाद,डॉ दिलीप शुक्ला प्रवक्ता रसायन विभाग शास्त्री महाविद्यालय गोंडा, डॉ० शुभम, प्रदीप आर्य, अमर दीक्षित, पं० रमाकांत मिश्र, डॉ प्रियंका इं० प्रज्ञा आर्या, निधि, नंदिता, नेहा, उधर इं कांति कुमार, भाई लाल जी धर्मेंद्र कुमार, साकेत कुमार पं० विमल कुमार आर्य प्रधान विद्यार्य सभा उ०प्र०,स्वामी अमृतानंद, आचार्य अखिलेश मेधावी, सोम प्रकाश आर्य स्त्री और समाज प्रधान अनीता राजपाल,ने भी ऋषिवर के चरित्र को नमन करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प दिलाया इसी से समाज और राष्ट्र का उत्थान होगा शास्त्री विनोद आर्य ने बताया कि 11 जून 2022 को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लोकतंत्र के नवनिर्मित मंदिर (संसद भवन) का अनावरण किया है उसमें देश के सभी आर्य समाजो की ओर से महर्षि के जीवन चरित्र का उल्लेख करने के लिए पुरजोर अपील की है सभा का संचालन व्यापारी, उपाध्यक्षशिवम आर्य एडो० ने करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं एवं बधाई दी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें