*जिलाधिकारी ने ग्राम गड़वालिय के तालाब का अमृत सरोवर का किया शुभारंभ* *चौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याएं सुनकर संबंधित को निस्तारण के निर्देश दिए**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
गोण्डा आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत तालाबों का अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की शुरुआत आज जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने विकासखंड झंझरी ग्राम पंचायत गड़वालिया के तालाब के कार्य का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी व माननीय मुख्यमंत्री जी के सपनों को साकार करने के लिए जनपद गोंडा में निरंतर तालाबों को अमृत सरोवर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा साथ ही तालाबों का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा तथा इसके लिए जन जागरूकता कार्यक्रम भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जिस तरीके से सांस लेता है उसी तरीके से पानी की बूंद का भी महत्व समझे और उसका सदुपयोग करें बरसात के पानी को बचाए जाने के लिए भी जनपद में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान को जनपद में मुहिम के रूप में चलाया जाएगा और अमृत सरोवर के अंतर्गत साफ स्वच्छ पानी तालाबों में लाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि पानी की बढ़ती जरूरत के साथ जमीन के जलस्तर में कमी आ रही है तालाब जो एक समय में पानी के मुख्य स्त्रोत माने जाते थे उनका अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है ऐसे तालाबों का जीर्णोद्धार करने के लिए भी जनपद में मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव योजना के तहत तालाबों को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की शुरुआत की है जिसके तहत अमृत सरोवर तालाबों को पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित किया जाएगा, तालाब के चारों तरफ लाइट की व्यवस्था होगी वृक्षारोपण होगा वॉकिंग टाइल्स लगी होंगी। इसके साथ ही गांव में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित को निस्तारित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा संत कुमार, तहसीलदार सदर सजीव मोहन सक्सेना, खंड विकास अधिकारी झंझरी, एपीओ सुरेश कुमार अहिरवार, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, संबंधित गांव के लेखपाल सहित ग्रामवासी आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें