*7 जुलाई 2022 ,गोंडा, जनसंगठनों के महामंच द्वारा आज दिनांक 7/7/2022 को मांग पत्र**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवादाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
महामहिम राज्यपाल को दिया गया। मांग पत्र में मांग किया गया कि भाजपा की उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह तानाशाही पर उतारू है और सरकार के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश की पुलिस लोकतांत्रिक गतिविधियों को कुचल रही है और इस हेतु विपक्षी नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं पर दमनचक्र चला रही है।
इस क्रम में 29 जून को अग्निवीर/अग्निपथ के विरोध में अखिल भारतीय नौजवान सभा ( AIYF ) के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत योजना पर शांतिपूर्ण विरोध जता रहे अखिल भारतीय नौजवान सभा उत्तर प्रदेश के सचिव का. अमजद शाह और तीन अन्य साथियों को महाराजगंज के निचलौल थाने की पुलिस गिरफ्तार कर ले गयी और उन्हें मारपीट कर हवालात में बन्द कर दिया।
अगले दिन फिर थानाध्यक्ष निचलौल ने अपने कार्यालय में बुला कर नंगा कर न केवल उन्हें बुरी तरह पीटा अपितु उन्हें थूक कर चटवाया गया। थानाध्यक्ष ने अपनी मर्यादा के बाहर जाकर उनसे कहा - साले कट्टू राजनीति करते हो, सरकार का विरोध करते हो, पाकिस्तान बनाना चाहते हो। हम तुमको और तुम्हारे परिवार को जेलों में सड़ा देंगे।
इतना ही नही दबाव बना कर मनमाने डाक्टरी मुआयने पर भी उनके हस्ताक्षर करा लिये गये। बाद में उनका चालान कर दिया और वे जमानत पर छूटे।
हम सब इस घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं।
इसी तरह 20 जून को जनपद मऊ कोतवाली की पुलिस सी.पी.एम. के प्रदेशीय नेता का. प्रेमनाथ राय को स्टेशन से पकड़ लायी और कोतवाली में बन्द किया, पीटा और कम्युनिस्टों को देशद्रोही बताया। बाद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और माकपा के स्थानीय नेताओं के हस्तक्षेप पर उन्हें छोड़ा गया। मांग पत्र में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस का इस हद तक राजनैतिकरण और सांप्रदायीकरण हैरान करने वाला है। वे वही भाषा बोल रहे हैं जो सत्ताधारी नेता और सरकार के मंत्रीगण आदि बोल रहे हैं।
इन संगीन और विचलित करने वाली घटनाओं पर प्रतिरोध जताने, पीड़ितों को न्याय दिलाने एवं दोषी पुलिसकर्मियों के विरुध्द कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांगों को लेकर आज उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों में धरना/ प्रदर्शन अथवा सभायें कर ज्ञापन दिये गये हैं।
अतएव हम इस ज्ञापन के माध्यम से अनुरोध करते हैं कि-
1- साथी अमजद शाह और अन्य साथियों के साथ राजनैतिक विद्वेष के तहत गैर कानूनी तरीके अपना कर उत्पीड़न, अपमान और अत्याचार करने वाले महाराजगंज जनपद के निचलौल थाना इंचार्ज का अविलम्ब तबादला कर उनके विरुध्द कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाये।
2- साथी अमजद शाह और उनके साथियों के खिलाफ दर्ज अभियोग रदद् किया जाये।
3- साथी प्रेमनाथ राय के साथ दुर्व्यवहार करने वाले मऊ कोतवाली के कर्मियों को दंडित किया जाये।
4- महामहिम आप अपनी सरकार को निर्देश जारी करें कि वे पुलिस का दुरुपयोग लोकतांत्रिक आंदोलनों को कुचलने और विपक्षी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कराने में न करें।
5- अग्निवीर/ अग्निपथ योजना नौजवानों के प्रति छलावा और देश की सुरक्षा के प्रति खिलवाड़ है। केन्द्र सरकार से इसे रदद् करने की संस्तुति करें।
6- समस्त बेरोजगारों को रोजगार दिया जाये और राज्य सभा में भाकपा सांसद द्वारा रखे गए बिल को पारित कराके ' भगतसिंह नेशनल एम्प्लायमेंट गारंटी कानून' का रूप दिया जाये।
सिटी मजिस्ट्रेट श्री अर्पित गुप्ता के माध्यम से महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित मांग पत्र दिया गया, मांग पत्र देते समय एटक प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड सत्य नारायण त्रिपाठी, सीआईटीयू राज्य कमेटी सदस्य कौशलेंद्र पांडेय, खेत मजदूर यूनियन के राम किशोर, नौजवान सभा से मयंक मिश्रा व मयंकर तिवारी, भवन निर्माण से सुरेश कनौजिया मंंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एंव अन्य सन्निर्माण श्रमिक यूनियन गोण्डा , आईएएल से गौतम प्रसाद पाल आदि उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें