*गोण्डा पुलिस को चकमा दे कर 302 का आरोपी न्यायालय लिए जाने के दौरान हुआ फरार**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोण्डा - जेल से कोर्ट ले जाते वक्त  हत्या का एक आरोपी कोर्ट परिसर से फरार हो गया। जिससे जिले में हड़कंप मच गया। काले रंग की गाड़ी से भागने की बात बताई जा रही है। जिसकी तेजी से तलाश जारी है। आनन-फानन जिले की सीमा को सील कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक  दीवानी न्यायालय कचहरी तीन नंबर कोर्ट पर सिपाही इंद्रपाल सिंह की अभिरक्षा में आरोपी श्याम कोरी को लॉकअप से न्यायालय तीन नंबर अदालत कोर्ट पर पेश करने ले जा रहे थे। तभी रास्ते में गेट के बाहर पानी पीने के बहाने वह वहां रुक गया तथा सिपाही को चकमा देकर खुद मौके से फरार हो गया।सिपाही इंद्रपाल सिंह ने कचहरी के अंदर बनी पुलिस चौकी के इंचार्ज को मामले की सूचना दी। मौके पर नगर कोतवाली की पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज भी पहुंचे और जांच पड़ताल की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं।पुलिस अभिरक्षा से भागा कैदी  नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गायत्री पुरम चौराहे पर दोहरे हत्याकांड में आरोपी था। वह जेल में बंद था। गायत्रीपुरम के बगल में  निहाल पुरवा गांव का रहने वाला बताया गया है। श्याम कोरी को पुलिस गाड़ी से लॉकअप से न्यायालय ले जाया जा रहा था। जहां से वह फरार हो गया।सीओ सिटी द्वारा बताया कि अभियुक्त श्याम कोरी पुत्र शंकर कोरी पता निहाल पुरवा गायत्रीपुरम कोतवाली नगर गोंडा जो 302 का अभियुक्त है। वह न्यायालय से फरार हो गया है। वह ब्लैक कलर की यामाहा गाड़ी पर करनैलगंज की तरफ भागा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*