*संदिग्ध परिस्थितियों में 25 वर्षीय युवक का पेड़ से लटका मिला शव**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
इटियाथोक गोंडा –
खबर है गोंडा जनपद के इटियाथोक थाना क्षेत्र की जहां ग्राम पंचायत पारा सराय में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 25 वर्षीय युवक का पेड़ से शव लटका मिला जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया सूचना मिलने पर पहुंची इटियाथोक पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया आपको बता दें ग्राम पंचायत पारा सराय खास के रहने वाले सहज राम पुत्र नकछेद उम्र लगभग 25 वर्ष की 9 जुलाई को शादी तय थी शादी के 1 दिन पूर्व अचानक उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में पेड़ से लटका हुआ मिला क्षेत्र में इस घटना से कई चर्चाएं व्याप्त है लोग बता रहे उसकी शादी थी और वह बहुत खुश दिखाई दे रहा था तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली इससे पूर्व उसके बड़े भाई की मौत हो गई थी और उसकी ही पत्नी से 9 जुलाई को उसकी शादी होने वाली थी अचानक इस घटना से पूरे परिवार और गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है वहीं पुलिस का कहना है पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी पूरे मामले की जांच की जाएगी सही होगा वह कार्यवाही की जाएगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें