*सूचना विभाग गोण्डा* दिनांकः 21 जुलाई,2022*👉पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को गोल्डेन कार्ड के लिए 25 जुलाई से 14 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
श्रम परिवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित ने बताया कि उoप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए साचीज के माध्यम से 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना' लागू किये जाने किन्तु योजना का अपेक्षित लाभ पंजीकृत कामगारों को नहीं प्राप्त हो पाने के कारण पंजीकृत निर्माण कामगारों का गोल्डेन कार्ड बनाये जाने हेतु दिनांक 25.07.2022 से 14.08.2022 तक विशेष अभियान चलाया जाना है। बोर्ड कार्यालय द्वारा जनपद गोण्डा हेतु 81925 गोल्डन कार्ड का लक्ष्य निर्धारण किया गया है। उक्त गोल्डेन कार्ड जनपद स्तर पर समस्त सी०एस०सी० राशन वितरण से सम्बंधित कोटेदारों एंव आरोग्य मित्र आदि के माध्यम से बनाये जायेंगें।
उ00 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक, जिनका गोल्डेन कार्ड नही बना है, के द्वारा बोर्ड के माध्यम से जारी आयुष्मान कार्ड की सूची के अनुसार अपने पंजीयन कार्ड (पंजीयन नं०) के माध्यम से निकट के जनसेवा केन्द्र / सी०एस०सी०, राशन वितरण से सम्बंधित कोटेदारों एंव आरोग्य मित्र से सम्पर्क कर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें