*आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन, 2 मामलों का हुआ निस्तारण**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*

ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोण्डा  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार  आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय गोण्डा में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार-। की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी डा0 दीनानाथ सप्तम अपर जिला जज की उपस्थिति में किया गया, जिसमें कुल-02 आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोण्डा के सचिव श्री कृष्ण प्रताप सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इस विशेष लोक अदालत में माननीय जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्री रविन्द्र कुमार-। द्वारा-01 वाद,  तथा चतुर्थ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट श्री मो0 नियाज अहमद द्वारा-01 आर्बिट्रेशन के निष्पादन वाद निस्तारित किये गये।
          इस अवसर पर जनपद न्यायालय गोण्डा में सम्बन्धित न्यायिक अधिकारीगण, फाइनेंस कम्पनी के अधिकारी तथा अन्य अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारीगण व वादकारी आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*