*गोण्डा समाजसेविका ने 19 छात्राओं का प्रवेश निजी खर्चे से कराया**पठन पाठन की सामिग्रीयां भी निशुल्क कराई उपलब्ध**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*





ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा

 समाजसेविका रूचि मोदी ने गुरुवार को 19 छात्राओं का नामांकन राजकीय बालिका इंटर कालेज मसकनवा में कराया। उन्होंने छात्राओं की कॉपी किताब पठन-पाठन सामग्री की भी व्यवस्था की। समाजसेविक रूचि मोदी ने कस्तूरबा आवासीय विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल मसकनवा व महाराजगंज दहलवा से कक्षा आठ पास कर चुकी 12 छात्राओं तथा जीजीआईसी में पढ़ रही दो इंटरमीडिएट व पांच हाईस्कूल की छात्राओं की पूरी फीस जमा कर उनका नामांकन जीजीआईसी में कराया। उन्होंने  छात्राओं को पठन पाठन के लिए कापी किताब आदि सामाग्री उपलब्ध कराई। समाज सेविका रुचि मोदी ने कहा की सभी लोगों को बेटियों की शिक्षा के प्रति जागरूक होना चाहिए। समाज सेविका रुचि मोदी के इस कार्य की पूर्व ब्लाक प्रमुख छपिया शैलेंद्र पाण्डेय, पूरनचंद गुप्ता, खगेन्द्र जनवादी आशीष सिंह, संजय कुमार आदि लोगों ने काफी सराहना की। इस अवसर पर कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डन सुनीता, मंगेशलता, अमरेंद्र पांडेय, कमलेश, विजयलक्ष्मी, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*