*गोण्डा इटियाथोक थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या* *ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*




ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

गोण्डा मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर की दूरी पर इटियाथोक में एक लड़की कि वह बीमारी से परेशान थी. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना शनिवार दोपहर की है. मृतका मुनिया देवी (17) पुत्री स्वर्गीय छोटेलाल ग्राम पंचायत परसिया गूदर के मजरा चितैया जोत की रहने वाली है. मृतका के भाई राजेश कुमार ने बताया, कि शनिवार दोपहर 11 बजे वह खेत में काम कर रहा था। मां विमला देवी घर पर मौजूद नहीं थीं।उसी बीच बहन मुनिया ने छत में लगे पंखे से ओढ़नी बांधकर फांसी लगा ली.घर वापस लौटी मां विमला देवी की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी जमा हो गए. घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. इटियाथोक पुलिस मौके पर पहुंची. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. थाना प्रभारी करुणाकर पांडे ने बताया, कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सुसंगत कार्रवाई की जाएगी.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*