*चोरी से अवैध हरे सागौन की लकड़ी काटकर ले जाने के 02 वांछित अभियुक्त 08 बोटा सागौन की लकड़ी लदे पिकप सहित गिरफ्तार-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा*






ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/प्रमुख संवाददाता खुशबू कनौजिया गोण्डा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध रुप से लकड़ी का व्यापार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए थे।
उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मनकापुर संजय तलवार व प्रभारी निरीक्षक मनकापुर के नेतृत्व में थाना मनकापुर पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर अवैध रुप से हरे सागौन की लकड़ी काटकर पिकप से ले जा रहे 02 वांछित अभियुक्तों 01. रवि उर्फ अजय कुमार, 02. नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना मनकापुर में वन संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी । पूछताछ के दौरान अभियुक्तगण ने बताया कि दिनांक 11/12.03.2022 की रात्रि जंगल से चोरी से सागौन की लकड़ी काट कर ले जा रहे थे कि वन विभाग की टीम आ जाने पर लकड़ी को लेकर भाग गए थे व पकड़े जाने के डर से लकड़ी को छिपा दिए थे ।
 रवि  उर्फ अजय कुमार पुत्र राकेश कुमार नि0 अमवा थाना मनकापुर जनपद गोण्डा।
02. नीरज कुमार पुत्र जय प्रकाश शुक्ला नि0 महेवा नानकार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा ।
 मु0अ0सं0- 65/22, धारा 379,504,506,411 भादवि0, 26/41 वन संरक्षण अधिनियम व 3/28 ट्रॉन्सिक्ट एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा ।
मु0अ0सं0- 228/22, धारा 379,411 भादवि0, 26/41 वन संरक्षण अधिनियम व 3/28 ट्रॉन्सिक्ट एक्ट थाना मनकापुर जनपद गोण्डा ।
पिकप (UP43AT1721) पर लदी 08 बोटा हरे सागौन की लकड़ी ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*