*थाना इटियाथोक क्षेत्र के अन्तर्गत हुई मोटरसाईकिल लूट का खुलासा, पुलिस मुटभेड़ में 02 शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 02 अदद लूट/चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामदः-**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*







ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

दिनांक 17.07.2022 को मोटरसाईकिल पल्सर सवार दो अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी संतोष कुमार मौर्य पुत्र राम भूलन मौर्य नि0 राजापुर पो0 दत्तनगर माफी थाना धानेपुर जनपद गोण्डा की मोटरसाईकिल व लगभग 600 की नगदी रिस्तेदार के यहां निमंत्रण में जाते समय ग्राम खरिहा चौराहे के पास लूटकर फरार हो गए थे। वादी की तहरीर पर थाना इटियाथोक में मु0अ0सं0-226/22 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत हुआ था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में टीमें लगाकर आरोपी अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने के निर्देश थानाध्यक्ष इटियाथोक व प्रभारी एस0ओ0जी0 को दिए थे।  
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना इटियाथोक व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम ने लूट में संलिप्त 02 आरोपी अभियुक्तों-01. अजय ओझा, 02. विनय ओझा को दिनांक 23/24.07.2022 की रात्रि परासिया बहोरीपुर कब्रिस्तान के पास पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गयी मोटरसाईकिल, एक अन्य चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध तमंचा कारतूस बरामद कर लिया गया। अभियुक्तगणों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया था। आत्मरक्षार्थ पुलिस पार्टी की जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त अजय ओझा के पैर में गोली लग गयी। अभियुक्त अजय ओझा का पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल गोण्डा में ईलाज चल रहा है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
अजय ओझा पुत्र रामचन्दर नि0 बैरागीजोत थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
 विनय ओझा पुत्र रामचन्दर नि0 बैरागीजोत थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
*अभियुक्त अजय ओझा का अपराधिक इतिहासः-*
 मु0अ0सं0 226/22 धारा 392,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
 मु0अ0सं0-244/22, धारा 307 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
 मु0अ0सं0-245/22, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
 धारा 394,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ।
मु0अ0सं0-550/21, धारा 392,411 भादवि थाना मोहनलालगंज लखनऊ।
03. मु0अ0सं0-76/22, धारा 147,148,149,352,323,504,506,324 भादवि थाना धानेपुर जनपद गोण्डा।
04. मु0अ0सं0 226/22 धारा 392,411,419,420,467,468,471 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
05. मु0अ0सं0-244/22, धारा 307 भादवि थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
06. मु0अ0सं0-245/22, धारा 3/25 आर्म्स ऐक्ट थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा।
 01 अदद मोटरसाईकिल एच0एफ0 डीलक्स (लूट)
02. 01 अदद मोटरसाईकिल अपाचे (चोरी की)
 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा व 02 अदद खोखा कारतूस।
थानाध्यक्ष इटियाथोक करूणाकर पाण्डेय मय टीम।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*