*पुलिस अधीक्षक गोण्डा के निर्देशन मे थाना को0देहात पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से फ्रॉड की गई धनराशि ₹2,35,750/- मिलने पर पींडित के चेहरे पर लौटी मुस्कान, गोण्डा पुलिस को ह्रदय से दिया धन्यवाद।**ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर के निर्देशन में थानों पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु समय-समय पर जन-जागरुकता अभियान चलाकर साइबर अपराधो से बचाव हेतु जनसामान्य को जागरुक किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ साइबर अपराधों की सूचना मिलने पर तत्काल थानों पर बनी साइबर हेल्पडेस्क को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया है ।
इसी के क्रम में साइबर अपराध पीड़ित भगवती प्रसाद गुप्ता निवासी रमवापुर थाना को0देहात ने थाना पर स्थापित साइबर हेल्प-डेस्क को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी पत्नी को फ्रॉड कॉल कर आगनवाडी के पैसे भेजने के नाम पर रु02,35,750/- ठगी कर लिया गया है। जिस पर थाना को0देहात पर नियुक्त कम्पयूटर आपरेटर प्रवीण पाण्डेय द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए साइबर सेल गोण्डा से सम्पर्क स्थापित कर सम्बंधित बैंक के सहयोग से तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्रॉड की गयी धनराशि रु02,35,750/- को होल्ड कराते हुए पीड़ित के खाते वापस कराया। फ्राड गये रकम वापस मिलने पर पीड़ित द्वारा गोण्डा पुलिस को सह्रदय धन्यवाद दिया गया । जिसकी आमजनमानस में प्रशंसा की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें