*पुलिस सोशल मीडिया सेल लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, twitter, facebook व व्हाट्सएप ग्रुप पर पैनी नजर-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
आज दिनांक 17.06.2022 को जुमें की नमाज़ से पूर्व पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने कानून एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र का भ्रमण कर, जुम्मे की नमाज को सकुशल संपन्न कराने सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस बल को चेक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व दिए गए दिशा-निर्देशों के फलस्वरूप पुलिस सोशल मीडिया सेल द्वारा भी लगातार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, twitter, facebook व व्हाट्सएप ग्रुप पर निरंतर निगरानी की जा रही है। यदि किसी भी प्रकार की कोई अराजकता सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैलाई जाएगी तो तत्काल कार्यवाही की जाएगी। पुलिस बल द्वारा सजगता व सतर्कता पूर्वक मुस्तैद रहकर व चप्पे-चप्पे पर ड्रोन कैमरे से भी सतर्क नजर बनाए रखते हुए जनपद गोंडा में जुमें की नमाज़ को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें