*सेवामित्र मोबाइल एप, सेवामित्र पोर्टल सेवामित्र एप से घर पहूंचेगी सुविधा**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
सहायक निदेशक, सेवायोजन देवीपाटन मण्डल गोण्डा आशा वर्मा ने बताया है कि सेवामित्र मोबाइल एप, सेवामित्र पोर्टल सेवामित्र एप पर एक क्लिक से घर पहुॅचेंगी सुविधा सेवायोजन विभाग द्वारा sewamitra.up.gov.in नाम से सेवामित्र पोर्टल व मोबाइल एप विकासित कराया गया है।
उन्होंने बताया है कि इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से उत्तर प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर आम नागरिकों / सभी विभागों को घरेलू सेवायें - सर्विस प्रोवाइडर ( सेवाप्रदाता ) एवं कुशल कामगारों के माध्यम से उपलब्ध करायी गई है , घरेलू सेवाओं का लाभ लेने व सेवा देने वाले कामगारों की सुविधा के लिए टोल फ्री नम्बर -155330 ( सेवामित्र हेल्पलाइन ) की सुविधा भी उपलब्ध करायी गई है , इन सेवाओं में इलैक्ट्रिशियन , प्लम्बर , डा ० ऑनकाल , कैटरिंग , पैथालोंजी , एसी रिपेरिंग , टी ० वी ० / मोटर मैकेनिक आदि की सेवायें उपलब्ध है। आप सभी सेवाप्रदाताओं से अनुरोध है कि इस एप पर पंजीयन कराकर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकते है , तथा कुशल कामगारों के द्वारा अधिक से ' अधिक पंजीयन करवाकर हर हाथ को काम घर बैठे प्राप्त होने का सुनहारा अवसर प्राप्त कर सकेंगें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें