*पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने परेड ग्राउण्ड से निकल कर सड़क पर जवानों के साथ लगाई दौड़, आमजनमानस को कराया सुरक्षा का एहसास।**शान्ति सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अराजक तत्वों/उपद्रवियों से निपटने के लिए जवानों से अश्रु गैस, ग्रेनेड, रबड़ बुलेट, मिर्ची बम आदि चलवाकर करवाया बलवा ड्रिल का अभ्यास तथा बलवाइयों से निपटने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देशः-**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोंडा*





ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा

आज दिनांक 24.06.2022 को पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु जवानों के साथ शहर क्षेत्र के सड़को पर दौड़ लगाकर मानसिक व शारीरिक रूप से फिट रहने का संदेश दिया तथा आमजनमानस को कराया सुरक्षा का एहसास दिलाया। परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। जवानों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी करवाया। पुलिस अधीक्षक ने शान्ति सुरक्षा व्यवस्था व जुमें की नमाज़ के दृष्टिगत प्र0नि0/थानाध्यक्षों/महिला आरक्षियों समेत समस्त पुलिस कर्मियों को अराजक तत्वों/उपद्रवियों से निपटने के लिए अश्रु गैस, ग्रेनेड, रबड बुलेट, मिर्ची बम, एण्टीराइट गन आदि चलवाकर बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया तथा बलवाईयों से निपटने के बारे में टिप्स भी दिए साथ ही जवानो को फील्डक्राप्ट के बारे में जानकारी देते हुए फील्डक्राप्ट का भी अभ्यास करवाया गया तथा जुमें की नमाज़ को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समस्त अधि0/कर्मचारीगणों को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। परेड के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली तथा आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की चेकिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
            *इस दौरान क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, प्रशिक्षु पुलिस उपाधिक्षक शिल्पा वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक, वाचक पुलिस अधीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी कई थाने के प्र0नि0/थानाध्यक्ष व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

डिप्टी रजिस्ट्रार ने आचार्य स्वदेश को प्रांतीय सभा प्रधान का दायित्व सौपा-शास्त्री विनोद आर्य (स्वामी रामदेव एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई)

*वार्षिक चुनाव वार्षिक लोक निर्माण विभाग श्रमिक संघ जिला शाखा बलिया*

*31 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कार्यवाही व तीन को किया सीज*