*योग जीवन का आधार--कृष्ण पाल आर्य**ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा*
ब्यूरो मंडल प्रभारी सुरेश कनौजिया/नगर संवाददाता शिव कुमार कनौजिया गोण्डा
21 जून 2022 विश्व योग दिवस पर आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में योग शिक्षक कृष्ण पाल आर्य ने डीएवी कॉलेज लखनऊ के शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 300 प्रशिक्षरर्थी को योग की शिक्षा दी
इस अवसर पर आर्यवीर प्रांतीय सह संचालक पंकजा आर्य ने स्वस्थ जीवन के लिए योग की महत्व बताई योग शिक्षक सुभाष आर्य, रूपेंद्र आर्य, प्रशांत आर्य, गोविंदा आर्य, इंदल आर्य, दिनेश आर्य, 300 प्रशिक्षार्थियों को 5 खेमे मे बांटकर शिक्षकों ने आत्मरक्षा राष्ट्र रक्षा शारीरिक सुरक्षा के साथ-साथ सनातन वैदिक धर्म पाठ पढ़ाया
शास्त्री विनोद आर्य योग के प्रणेता महर्षि पतंजलि को योग दिवस पर नमन करते हुए बताया कि महर्षि पतंजलि का जन्म जनपद गोंडा के गोंडर गांव वजीरगंज में हुआ था उस क्षेत्र को संरक्षित करने के लिए पुरातत्व विभाग आर्य समाज द्वारा मांग की गई है जिस का स्थलीय निरीक्षण तत्कालीन जिलाधिकारी महोदय को भी योग दिवस के अवसर पर कराया जा चुका है शिविर संरक्षक आचार्य अखिलेश मेधावी इं०कांति कुमार मध्य उत्तर प्रदेश संचालक विवेक आर्य ने योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और यह व्यक्तित्व चरित्र निर्माण शिविर 19 जून से 26 जून तक आर्य वीर दल राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती के सानिध्य में चलेगा डीएवी डिग्री कॉलेज प्रबंधक पं० मनमोहन तिवारी ने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग से ही शरीर मस्तिष्क को मजबूत किया जा सकता है तभी स्वस्थ राष्ट्र का सपना साकार होगा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें